June 10, 2026

25 वर्षीय युवती की संदीग्ध मौत के मामले ने पकड़ा तूल…कुछ दिन पहले एक खंडहर मे फ़ासी के फंदे मे मिली थी लड़की की शव…देर शाम चिरमिरी के छात्र और शहर के आम जनता न्याय के लिए सड़क पर किए प्रदर्शन…लड़की की तस्वीर लेकर लोगो ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

चिरमिरी । एमसीबी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोदरीपारा आमानाला स्थित सामुदायिक भवन में एक 25 वर्षीय युवती की फंदे पर लटकी लाश मिली।पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का केस बताया है।दूसरी तरफ परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवती के भाई ने कहा कि होली के दिन उसके बहन के साथ गैंगरेप किया गया।उसके बाद उसकी हत्या कर फांसी के फंदे में लटका दिया है।

चिरमिरी इलाके में होली कि देर साम एक युवती का शव सामुदायिक भवन में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी,जिसकी सूचना मिलने पर चिरमिरी पुलिस को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी।25 वर्षीय युवती की संदीग्ध मौत को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया जाता है, जांच के पश्चात शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भे दिया जाता है।हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों ने बताया कि मृतक 14 मार्च की शाम को सहेली के घर होली खेलने जाने के लिए निकली थी उसके बाद मोहल्ले लोगों ने बताया कि उसका प्रेमी महेश मोहल्ले में आया साथ में लेकर चला गया था, जानकारी मिलने पर मृतक का भाई ने महेश के घर जाकर पता किया तो महेश घर वाले ने बताया कि महेश घर अभी तक नहीं आया है उसके बाद मृतक का पता नहीं चला है, सुबह शव मिलने के बाद वार्ड के लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोशित हो कर चिरमिरी थाने का घेराव कर दिया था और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे , अब युवती की संदिग्ध मौत के मामले में तूल पकड़ता जा रहा है।देर शाम चिरमिरी के छात्र और शहर के आम जनता न्याय के लिए सड़क पर किया प्रदर्शन…लड़की की तस्वीर लेकर लोगो ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

चिरमिरी थाना प्रभारी ने बताया कि चिरमिरी के आमा नाला इलाके में होली के दूसरे दिन एक युवती का शव फांसी में लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसमें पुलिस की टीम मौके पर पहुँच कर देखा कि एक युवती सामुदायिक भवन के शौचालय में दुपट्टे में लटका मिला था, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर जांच में जुटी और शव का पंचनामा करवाया गया डाक्टरो की टीम के द्वारा जिसमे किसी भी प्रकार का चोट का निशान नही पाया गया व सम्पूर्ण जांच पर मृतका द्वारा सुसाइड करना पाया गया है। पीएम रिपोर्ट में भी मृतिका के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं होना बताया गया है। सम्पूर्ण जांच पर एक युवक महेश पनिका के द्वारा होली के दिन ही अपने साथ बाइक में बैठा करके घटना स्थल पर साथ मे होली मनाने की जानकारी आई है ,आरोपी से पूछताछ पर बताया गया कि वो आरोपी से शादी करने का दबाव बना रही थी आरोपी कई दिनों से मना कर रहा था उस कारण से प्रताड़ित होकर के मृतिका ने फांसी लगा लिया है… वही फॉरेंसिक टीम ने भी बारीकी से जांच कर बताया कि मृतिका ने फांसी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *