यूनिवर्सल पब्लिक हायर सकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओं ने थाना कोतवाली मनेंद्रगढ़ का किया भ्रमण
1 min read
मनेंद्रगढ़। एमसीबी।यूनिवर्सल पब्लिक हायर सकेंडरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्र- छात्राओं को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा थाना कोतवाली मनेंद्रगढ़ भ्रमण कराया गया । जिसमें थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को कानून से सम्बन्धित जानकारी दी गई एवं उनका मार्गदर्शन किया गया।
इस भ्रमण के सम्बन्ध में विद्यालय के प्राचार्य राज कुमार पाण्डेय ने कहा बच्चों को कानून से सम्बन्धित जानकारी देना अति आवश्यक है जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो। इस भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक निर्मल दोहरे एवं आर.गोस्वामी सर का महत्वपूर्ण सराहनीय योगदान रहा।
