योगेश तिवारी पुनः प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

देवभोग। गरियाबंद।अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छ ग के कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने इस्तीफा सौंपा तथा प्रदेश स्तरीय बॉडी को भंग कर नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने हेतु प्रस्ताव रखा । उपस्थित सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष के कार्य की सराहना किया । श्रीमती चित्रा तिवारी ने योगेश तिवारी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष हेतु प्रस्ताव रखा उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया अतः योगेश तिवारी पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए । उपरोक्त बैठक में बिलासपुर से श्रीमती चित्रा तिवारी,श्रीमती राजकुमारी तिवारी ,श्रीमती अणिमा तिवारी,श्रीमती सावित्री दुबे, मोहित मिश्रा, आदित्य मिश्रा,रायपुर से डॉ एस के शर्मा,श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा,श्रीमती सुनीता तिवारी,श्रीमती उमा तिवारी, अशोक बनर्जी,योगेश तिवारी,भाटापारा से श्रीमती ऊषा मिश्रा,मुंगेली से श्रीमती मंजू शर्मा सहित दुर्ग ,जांजगीर,जगदलपुर से सदस्य उपस्थित थे । उपस्थित सभी सदस्यों ने नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दिया।
