May 21, 2026

सभी कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करें-विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। ग्राम बिहारपुर में सोनहत भरतपुर के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ होली मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं का त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर लाने पर सभी का धन्यवाद देते हुए, होली पर्व की शुभकामनाएं दी व सभी कार्यकर्ता एकसाथ मिलकर विकास के लिए काम करें क्षेत्र के विकास के लिए जो भी कार्य होगा उसे पूरा किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्रावती, पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जीवनदीप समिति के सदस्य रवि गुप्ता, रघुनंदन, तीरथ सिंह के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *